...

17 views

रावण
असीम ताक़त और अत्याधिक बुद्धिमान
राजाओं का राजा और लंका वासियों का भगवान
लोगों ने बस एक ही पहलू है इसका देखा
भाई कुंभकरण और बहन शूर्पणखा।


जितना दानव उतना ही था इंसान
भोलेनाथ का परम भक्त और प्रजा का शान
सीता के हरण ने लगा दिया चरित्र पर कलंक
हाथ भी ना लगाया उन्हें और सेवा किया होके मलंग।


लाल किताब और शिव स्तोत्रम का रचनाकार
ब्रह्मराक्षस होकर भी था अद्भुत कलाकार
रिश्तों का पक्का और था सरवन
महाकाल ने उसे नाम दिया रावण।

#writco #WritcoQuote #poem #inktober #Poetry #hindipoem