...

3 views

परीक्षा काल
गणित हो सबकी तेज,
बढ़े सब में नित बुधि-बल-तेज।
रामानुजन सा हो जाए तेज,
रामजी भर दें ऐसा तेज।।

×××××××××××××××××××××××××××××

24 घंटे दिन के सोचूँ

मैं बस एक ही बात 

अब की बोर्ड परीक्षा में 

अंक गणित हो मेरी खास।

लेकिन बीजगणित मेरे मन की

रहती है कुछ खफ़ा-खफ़ा 

भाग्य की रेखा गणित भी 

रहती हाथों से दफ़ा-दफ़ा।

सपनों में कॉमर्स गुरुजी 

खाता मेरा दिखाते हैं 

लेकिन व्यापारिक नफ़ा-नुकसान 

हमें बहुत उलझाते हैं।

मैथ्स गुरुजी के फार्मूले 

मैथेमेटिक्स इज़ी बनाते हैं 

लेकिन इको गुरुजी इकोनॉमिक्स में 

गोल-गोल घुमाते हैं।

अंग्रेजी वाले गुरुजी का नंबर सिस्टम 

सिंपल और हाई फाई है 

संस्कृताचार्य जी की मानो तो 

अभी सामने गहरी खाँई है। 

हम बच्चों की नींद उड़ गई है 

टेंपरेचर थर्मामीटर पार है 

ठंढक का है सीज़न फिर भी 

पसीना लगातार है। 

मेरे गुरुजनों करो कृपा 

कोई रास्ता शॉर्ट दिखाओ 

जैसे भी हो भला

पहाड़ा ऐसा हमें रटाओ।
© drajaysharma_yayaver