...

2 views

मेरा भारत
कल कल बहती नदियां,भाषाओं का संगम भारत है
जहां हिमालय शीश मुकुट,धर्मों का उद्गम भारत है
कृष्ण जहां है,पुरुषोत्तम श्री राम जहां पर रहते हैं
महावीर और बुद्ध,जहां पर अपनी बाते कहतें हैं
जहां कठिनता मे भी जीवन हसके जीना गौरव है
जिसकी साक्षी गंगा यमुना,जिसका द्योतक सौरभ है
जिसका है इतिहास अमर,वो सोहम सोहम भारत है
कल कल बहती नदियां,भाषाओं का संगम भारत है
जहां हिमालय शीश मुकुट,धर्मों का उद्गम भारत है
सभी वृक्ष है देव यहां और प्रकृति हमारी माता है
सबमें भारत,भारत में सब, सब का सब से नाता है
सत्य,धर्म,विश्वास जहां पर वेद ऋचाएं प्रखरित हैं
शीतलता,सौहार्द,प्रेम,जीवन का अनुक्रम भारत है
कल कल बहती नदियां,भाषाओं का संगम भारत है
जहां हिमालय शीश मुकुट,धर्मों का उद्गम भारत है
काशी,मथुरा,अवंतिका,अयोध्या जैसे स्थल है
गोदा, ब्रम्हा, कावेरी, नर्मदा, ताप्ती का जल है
नीलगिरी दक्षिण मे,पश्चिम में शोभित है अरावली
उत्तर में है अटल हिमालय,पूर्वांचल में पर्वत नील
जिसके कण कण में शिव है,हृदयों में विक्रम भारत है
कल कल बहती नदियां,भाषाओं का संगम भारत है
जहां हिमालय शीश मुकुट,धर्मों का उद्गम भारत है
© All Rights Reserved