...

37 views

dosti ki takaat
ना जाने कल कहां होंगे
लेकिन आज है साथ
तो क्यूं नहीं मुस्कुराएंगे।।
ये ताकत है दोस्ती की
जहां भी रहेंगे वहीं मुस्कुराएंगे
साथ होना जरूरी नहीं
बस जहां भी होंगे एक दुसरे के लिए
दुआ मांगेंगे।।
जब भी रोई आंख आपकी
वो अश्क हम भी बहाएंगे।।
मत करना खुद को कभी कमजोर
वरना इस दोस्त को टूटा पाओगे।
कभी मत खोना अपना यकीन हमसे
वरना इतना बडा बोझ लेकर कैसे जी पाएंगे।।
रखना अपने दिल में हमें यूं ही प्यार से
फिर तो एक बार मोत से लौटकर भी आ जाएंगे।।
सदा मुस्कुराता रहे ये चेहरा
इसके लिए अपनी हंसी भी खो देंगे।।
तुम एक बार पुकारना तो सही मुसीबत में
हम सब बंधनों को तोड कर
सबसे पहले हाजिर हो जाएंगे।।
मुझे कुछ नहीं चाहिए तुमसे
बस हमारी दोस्ती के लिए कुछ भी कर जाएंगे।।
© Ansu