...

9 views

नारी हाथ कमान से ही.....
महिलाओं अब जाग उठो,
अपने हाथ में लो कमान !
पुरुषों की सत्ता में तुमरी,
लुटती अस्मत जाती जान !!

सभ्य न है वो समाज,
जो नारी को न दे सम्मान !
नारी ही शोभा है जग की,
नारी घर घर की है शान !!

जान जहान में लावे है,
पाल पोस देवे संस्कार !
मां से गर मिले न शिक्षा,
अज्ञानी रह जावे संसार !!

पुरुष भरोसा खो चुके हैं,
नेता सारे एक समान !
न्यायशीष पर भी सदा,
पुरुष ही रहे बिराजमान !!

नारी का शोषण इस जग में,
आदिकाल से हो रहा !
रामायण महाभारत में भी,
सम्मानहरण ही हो रहा !!

इक पक्ष इक राज्य की,
बात नहीं हम कर रहे !
कमोबेश हालात सरीखे,
चहुँ ओर ही दिख रहे !!

महिला को समझना है,
शालीन हो हर परिधान !
फूहड़ता सिखान की,
साजिशों से रहे सावधान !!

अस्मत लुटती सरेआम अब,
अपराधी को खौफ नहीं !
समय पे फांसी लग पाये,
न्याय का इतना रौब नहीं !!

इन सारी बातों का मुझसे,
एक ही निकला है सार !
नारी हाथ कमान से ही,
सही चलेगा अब संसार !!

- आवेश हिन्दुस्तानी 21.12.2020