...

6 views

कुछ सवाल?
कुछ सवाल?

मैं ही क्यूं?
मैं थी ही क्या?
मुझे कुछ चाहिए था क्या?
ये भी कोई सवाल है क्या?

क्या बनना था?
बन गई क्या?
बनना भी था क्या?
ये भी कोई सवाल है क्या?

रोऊ ज़ोर से?
हंसू क्या?
मुझमें वो एहसास बाकी है क्या?
ये भी कोई सवाल है क्या?

अकेली चलू?
साथ ढूंढू क्या?
साथ चल सकूंगी क्या?
ये भी कोई सवाल है क्या?

गर्दिश में रहूं?
ढूंढू खुशी क्या?
रहूंगी मैं खुश क्या?
ये भी कोई सवाल है क्या?

सवालों से घिरू?
सवालों से निकलू क्या ?
सवालों के जवाब तसल्ली देंगे क्या?
ये भी कोई सवाल है क्या?
© firkiwali