...

8 views

नृत्य की अभिवयक्ति

शारीरिक ऊर्जा का स्रोत नृत्य।
भावनात्मक उत्सव से ओत प्रोत नृत्य।
कला का अनूठा रूप नृत्य।
आनंदित हृदय का स्वरूप नृत्य।

आत्मा के उत्कर्ष जैसा नृत्य।
लय के आलिंगन में स्पर्श जैसा नृत्य।
तन से मन का जुड़ाव जैसा नृत्य।
रक्तसंचार के अदभुत बहाव जैसा नृत्य।

मन को रोमांचित करता नृत्य।
तन की ऊर्जा को आकर्षित करता नृत्य।
सिर से पांव तक बल देता नृत्य।
एक जीवंत और भावपूर्ण कौशल देता नृत्य।

©सुनीता सैनी (रानी)