...

20 views

कुछ बोलो ना...
🌷🌷🌷🌷

कुछ बोलो ना,
चुप क्यों हो,
किसी ने कुछ कहा क्या,
मां कुछ बोली या पापा,
छोटा भाई या दादा।
कोई बात नहीं ,
कहने दो ना।
तुम्हें जो दिल करे
वही करो ना।
क्यों छुप छुप के रोना,
मैं हूं न मेरी मोना।

🌷🌷🌷🌷

कहीं भी कुछ भी हो,
मुझसे बेहिचक कहो ना।
कुछ खाये, कुछ पिये,
बताओ ना मेरे प्रिये।
कबतक रहोगे,
यूँ ही होठ सिये।
बाल बिखरे क्यों हैं,
संवार लो ना।
चेहरा मुरझाये क्यों है,
निखार लो ना।

🌷🌷🌷🌷
जल्दी ही आऊंगा,
बोलो ना क्या लाऊं।
चूड़ीदार दुपट्टा, रंगीन चूड़ियाँ,
कुरकुरे दालमोट की पुड़ियाँ।
अच्छा ठीक है,
सब ले आऊंगा।
अब तो बोलो ना,
किसी ने कुछ कहा क्या....?

🥀🥀🥀🥀💋💋💋

#poetry#write#meraishq#writcopoem#love@jindagi
© jindagi