...

7 views

प्राण प्रतिष्ठा अवध बिहारी की...
प्रकटी भूमि से माँ सीता,
भारत भूमि के कण-कण में राम...

नगरी अयोध्या पावन धाम,
जय श्री राम श्री सीता राम...

सुनो चीन जापान अमेरिका,
तुम चाहे कितने बलवान...

भारत के रक्षक हनुमान,
जय बजरंगी जय श्री राम...

हो ना क्यों हमको अभिमान,
भूप हमारे राजा राम...

भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण राम,
सीताराम श्री सीता राम...

भारत के बेटों में राम,
हर बेटी सीता का मान...

भगवा है जिनकी पहचान,
सीताराम श्री सीता राम...

अर्पण तुमको जीवन सारा,
तुम दर्पण मेरे श्री राम...

कौशिल्या के राज दुलारे
दशरथ नंदन राघव राम...

जय श्री राम श्री सीता राम,
जय अविनाशी जय श्री राम...

स्वरचित मौलिक-सोनाली तिवारी"दीपशिखा"
© All Rights Reserved