...

14 views

उठाओ कलम।।।
उठाओ कलम,
और कागज़ पे बेबाक लिखों।।

जो भरा हो दिल में दर्द,
तो थोड़ा डार्क लिखो।।

जो हो खुशियों का मिजाज़ भीतर,
तो दिल से उसका नाम लिखों।।

जो खयालों में डूबे हो सुकून पलो की,
रुको मत..
बेझिझक उसका ख्वाब लिखों।।

और जो यादों में डूबे हो किसी के दर्द की,
बेशख़ तो इस दिल के अरमान लिखो।।

जो ना पा सके उसे
इस सपनों के शहर में तो क्या?,
उसे इस दिल के कागज़ पे आज अपने नाम लिखों।।

© शून्य (bhattsameer)

#sad #dard #kagaz #kalam #Alfaz #khwaab #Love&love #love