...

8 views

🙏चलो वोट देते हैं।
कभी होली हम मनाए
कभी दशहरा के गीत गाए
महा पर्व मतदान का आया
आओ,चलो अपना वोट दे आए
आओ,चलो अपना वोट दे आए
चलो वोट दे आए हम सब।।
सब पर्वों में
जाने जहान सबसे महान
तय राह जीवन की करने वाला
पर्व यह वोट वाला हीं तो होता है
यह वोट वाला हीं तो होता है
फिर तू क्यूँ भर्माता है
आओ,चलो अपना वोट दे आए
आओ,चलो अपना वोट दे आए
चलो वोट दे आए हम सब।।
यह लोकतंत्र की दीवाली सी
यह सब्बेरात की सजी खुशी सी
हर मर्ज दर्द हर लेने वाला
वोट देने का पर्व है आला
आओ,चलो अपना वोट दे आए
आओ,चलो अपना वोट दे आए
चलो वोट दे आए हम सब।।
गुरूपर्व के शबद हम गाए
क्रिसमस के गीत गुनगुनाए
वोट दे अपनी सरकार खुद बनाए
वोट-उत्सव भी हम मनाए
आओ,चलो अपना वोट दे आए
आओ,चलो अपना वोट दे आए
चलो वोट दे आए हम सब।।
✍️राजीव जिया कुमार,
सासाराम, रोहतास, बिहार।
============================







© rajiv kumar