...

14 views

Aaj ki nari 
Aaj ki nari 


आज की नारी आत्मनिर्भर है सारी 
पुरुषों को पीछे करती है हिम्मत इतनी सारी 
करती मजदूरी उठाती तसले भारी - भारी
आज की नारी जग में सबसे प्यारी

आज की नारी करती घुड़सवारी 
आंतरिक्ष, विमान की भी सैर करने वाली 
दंगल में भी हैं मंगल करने वाली 
आज की नारी जग में सबसे प्यारी 

आज की नारी संभालती जिम्मेदारी सारी
पढ़ाई में भी आती अव्वल हर वारी निराली 
फुटबाल, हौंकी, क्रिकेट में मारती बाजी
आज की नारी जग में सबसे प्यारी 

आज की नारी लक्ष्मी, दुर्गा, काली रूप वाली
हर कार्य में बाजी मारने वाली 
रेगिस्तान से भी पानी लाने वाली 
आज की नारी जग में सबसे प्यारी 

आज की नारी सर्वशक्ति साली 
समय के साथ तेज गति लाने वाली 
कठिनाइयों से भी हार ना मानने वाली 
आज की नारी जग में सबसे प्यारी

आज की नारी भले ही पूँजा-पाठ कम करने वाली 
मगर शत्रुओं का नाश करने वाली 
हर बुराई को खत्म करने वाली 
आज की नारी जग में सबसे प्यारी 

आज की नारी लड़को के बराबर तैयारी वाली 
चूल्हा-चौका से बड़कर कोट पैंट की तैयारी वाली
खुद के दमपर हर कार्य करने वाली 
आज की नारी जग में सबसे प्यारी 

आज की नारी दिल की कट्टर भारी 
कभी झुकने ना वाली, चुप ना रहने वाली 
जीवन में कुछ कर दिखाने वाली 
आज की नारी जग में सबसे प्यारी 

 आज की नारी इंजीनियर, डॉक्टर, पत्रकार वाली 
 लाखों इनकम वाली, नाम रौशन करने वाली 
 बिदेशो तक पहुँच रखने वाली 
 आज की नारी जग में सबसे प्यारी

                      ✍️ अनुभा पुरोहित चतुर्वेदी

© All Rights Reserved