...

6 views

राष्ट्रीय युवा दिवस :स्वामी विवेकानंद जी
सदा सुख शांति वैभव,
देश में आनंद मै लिख दू।
जगाकर राष्ट्रभक्ति काव्य का,
वो छंद मै लिख दू।

हे परमेश्वर ! सदा करता रहूँ,
निज राष्ट्र की सेवा।
युवा आदर्श पूछो तो,
मै विवेकानंद लिख दू।

वाक्यो की भरमार नही,
बस शब्द छंद हो जाये।
लिख लिखकर उन्मुक्त,
जैसे विवेकानंद हो जाये।

जागो भारत का युवा वर्ग,
तुमको इतिहास बनाना है।
मिलेगा अतुल आनंद तुम्हे,
बस सोया विवेक जगाना है।