...

6 views

siksha neeti 2020
भारत की शिक्षा नीति बदलने की बहुत थी जरूरत।
ऐसे में भारत सरकार की शिक्षा नीति २०२० की एक कोशिश है खूबसूरत।।

चलो शुरुआत तो हुई अभी बदलना बहुत और है।
यह किताबी रट्टों वाला बदलना एक दौर है।।

माना वर्षों से चलती आ रही नीति इक दिन में ना बदल जाएगी।
उम्मीद की किरण दिखाई है कि अगले 20 साल में भारत की सीक्षा की तस्वीर बदल जाएगी।

वर्चुअल लैब, डिजिटल पढ़ाई और ज्ञान बढाने पे दिया जायेगा ज़ोर।
पढ़ाई के साथ साथ रुचि भी अपना सकेंगे किशोर।।

Drop out वाला नियम ख़तम कर दिया जाएगा।
एक साल पे सर्टिफिकेट, दो साल में डिप्लोमा और तीन साल पे छोड़ने वाला भी डिग्री पाएगा।।

10+2 नहीं अब 5+3+3+4 का फार्मूला भारत चलाएगा।
3 साल के बालक से यह फार्मूला लागू हो जाएगा।।

अब एक नहीं साल में दो दो बोर्ड परीक्षा होंगी।
पर मूल्यांकन रट्टों पर नहीं गहरी जानकारी पर होगी।।

उम्मीद है यह स्वप्न वाला भारत सच में हम देख पाएं।
जो लुत्फ हम ना उठा पाए हमारी आने वाली पीढ़ी तो उठाए।।

समान रूप से मिले यदि सब को शिक्षा यहां।
खुशहाल देशों में जानेगा भारत को... फिर यह सारा जहां।।



© Vasudha Uttam