...

28 views

कहानी की कहानी
जो दिखता हैं
अक्सर होता नहीं हैं,
हर कहानी की
अपनी एक कहानी है।।

मन को ठंडक देता है
शीतल पानी,
निर्मलता के पीछे
नदियों की रवानी हैं।।

मशवरा ग़र चाहिए,
बुजुर्गों से लेना,
झुर्रियों के पीछे
तज़ुर्बों की जवानी है।।

शिखर पर पहुँचने के लिए
घर से निकलना होगा,
बुलंदियाँ‌ भी उसी ने पाई
जिसने मन से ठानी है।।
© भरत 'राज़'

#writco #writer #ज़िन्दगी #बुलंदी #कहानी #रवानी #मशवरा #जवानी
#अधूरा_इंसान #bharat_rawalwas