...

12 views

लाचार, करार दिए जाएंगे जानवर
आलसी, निकम्मे, अनपढ़, निर्धन , मूर्ख
सभी सताए जाएंगे
और एक दिन
मारे जाएंगे

जीने के लिए जागरूक रहना होगा
सतर्क रहना होगा
दुनिया की होशियारी समझनी होगी

सबसे कीमती धन समय
इसे बर्बाद करने वाले पछताएंगे
लाचार हो जाएंगे

केवल ताकतवर बचेंगे
और
उनकी गुलामी वाले लोग

आलसियों, निकम्मों , अनपढ़ों , मूर्खों
को तब बहुत मेहनत करनी पड़ेगी
बहुत अपमान सहना होगा

जितने भी ऐसे इंसान बचे हैं
वो सभी जानवर करार दिए जाएंगे
-विभूति

© All Rights Reserved