...

6 views

अयोध्या के राम

आज 5 अगस्त को सौभाग्य का दिन है आया, अयोध्या के राम आएंगे।
बनवास ख़तम कर जाने कितने सालों बाद अपने महल में वो जाएंगे।।

राम लला की पावन भूमि आज दीपों से जगमाएगी।
देश की जनता, अयोध्या में राम के स्वागत में फिर से दीवाली मनाएगी।।

जगमगा उठेगा अयोध्या सारा इस खुशियों की लहर से।
भूमि पूजन हुआ है आज इस भव्य शहर में।।

काश राम जी जाकर अपने महल में, शुरू करें फिर से राम राज।
ऐसी कृपा करो प्रभु की सुधर जाए यह समाज।।

सुना है राम नाम का जाप जहां होता, हनुमान जी जरूर आते है, तो कृपा आज भी प्रभु आ जाना?
आओगे यदि संकटमोचन, तो इस महामारी के संकट को भी इस संसार से हर जाना।।

प्रभु नाम की धुन में इस महामारी को मिटाओ।
है पवन पुत्र तुम सब की आस पुगाओ।।

राम जी आप स्वयं महा प्रभु, रावण जैसों का किया संहार।
आ कर अपने राज्य में, इस दुनिया का बीड़ा भी उठाओ इस बार।।
कर दो ख़तम यह पाप, अत्याचार, राम राज्य जैसा बना दो फिर से यह संसार।।
जहां हर इंसान में समानता हो, ना हो कोई भेद।
मिटा दो आपसी रंजिशें और दिलों के मतभेद।।

आज के दिन मेरा मन है कहता होगा प्रभु का आगमन।
इसलिए खोल दिए अपने सारे विचार जो रखता है मेरा मन।।




© Vasudha Uttam