...

17 views

me and my bestii's birthday
मुझसे ज्यादा कौन खुशनसीब होगा।
आज के दिन भगवान जी ने
आपको धरती पर भेजा था।।
मैं मनाती हूं इस दिन को बड़े गर्व से
क्युकी उन्होंने मुझे खुशियों का ये तोहफा दिया था।।
इसके हकदार मैंने उनको भी माना था
जिसको आपने अपना जहान ( mumma papa )कहा था।।
उनके दिए संस्कारो ने तुम्हे इतना आगे बढ़ाया था।
मैं करती हूं बड़ा गर्व आप पर
क्युकी इसका एहसास मेरे दिल ने मुझे करवाया था।।
ना किया जिसने कभी यकीन अपनो पर
उसने आपको अपना हर राज बताया था।।
यूं ही ये सब नहीं हो पाया था
तुमने जीता था मेरा दिल अपनी अच्छाईयों से
ऐसे ही अपना मान नहीं माना था।।
जिसने रखा मुझे खुद से पहले
उसको ही मैंने अपना हक सौंपा था।।
रहती हूं जिसके पास सबसे ज्यादा महफूज
उसे ही अपना माना है।।
लोगो के पास होते होंगे bf और gf
मैंने तो इस दोस्ती को
अपना संसार माना है।।
वो मेरे साथ है या नहीं
ये ज्यादा जरूरी नहीं।
वो रहे खुश जहां भी हो
वरना ये बात मुझे मंजूर नहीं।।
मांगती हूं बस एक दुआ
तू रखना सलामत बस यार मेरा।।
जब देना हों कुछ हमे भगवान आपने
तो भी रखना मेरे दोस्त को पहले।।
मैंने उसकी हंसी को अपनी जिंदगी माना है।
तू रखना बस उसकी हिफाजत
उसके बिना ये जान गवारा है।।
उसके साथ बिताए है इतने लम्हे
उनके सहारे अब जीना है।।
ये दोस्ती और प्यार नहीं मर सकता
जब तक ये सांसो का सहारा है।।
© Ansu