...

25 views

कभी-कभी ये_ कभी-कभी वो...

भूल जाना अच्छा है कभी-कभी
कुछ नई यादें गर चाहो बनाना..
याद रखना अच्छा है कभी-कभी
यादों का मौसम गर रहा हो सुहाना..

खो देना अच्छा है कभी-कभी
कुछ पुराना_ अगर चाहों नया लाना..
ढूंढ लेना अच्छा है कभी-कभी
कुछ पुराना अगर लगता हो सुहाना..

बैठे रहना अच्छा है कभी-कभी
गर सोच के सागर में चाहो डूब जाना..
कुछ करना अच्छा है कभी-कभी
बेमतलब सोच से गर खुद को हो बचाना..

जाने देना अच्छा है कभी-कभी
सीखना चाहें जो कोई अकेले रह पाना..
रोक लेना अच्छा है कभी-कभी
किसी को गर अकेलेपन से हो बचाना..

चुप रहना अच्छा है कभी- कभी
बहस से गर चाहोें खुद को बचाना..
कह देना अच्छा है कभी- कभी
अगर आता हो अच्छे से समझाना..

रो लेना अच्छा है कभी-कभी
दिल से गर बोझ को चाहो उतारना..
हस्ते रहना अच्छा है अक्सर ही
जिंदगी गर हल्के-फुल्के से चाहो सवारना..

#loveyouzindagi #writcopoem
#rani_the_writer #rani #sunita_the_smarty #sunita_saini


© Sunita Saini (Rani)