...

1 views

maa sarde (Pyasa)
आशीष चाहें मातु वाणी,दे कृपा का दान तू।
नादान बचपन मांगता की,हर अविद्या भान तू।
बस एक इच्छा है सभी की,भरो कर विद्या सभी।
खाली ना रह जाए कोई,कर कभी,जोड़ें सभी।
-'प्यासा'
शारदे मां हर अविद्या हाथ विद्या कीजिए ।
आदमी को जन्म देकर साथ विद्या दीजिए।।
आदमी मांँ पागलों सा जी रहा विद्या बिना,
मात विद्या जो नही तो आदमी का सब छिना।।
‌‌ -'प्यासा'
© All Rights Reserved