...

12 views

वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं...
इक वर्ष जिन्दगी की जमापूंजी से.. कुशल ही बीत गया,,
धन्यवाद उस परमात्मा का जिसने मानव योनि में जन्मदिया..
खुशियां मनाएं या मातम इस दुविधा में जीता है इंसान...
एक वर्ष और बिता.. मानव मृत्यु के ओर क़रीब हुआ..

चलो अच्छा है खुशमय समय जीवन का और बीत गया
कितनो साथ छोड़ ना जानें कहां चले गए.. कुछ तो ये दुनिया भी छोड़ गए.. हमेशा के लिए विदा हुऐ..
कुछ उम्मीदें पूरी हुई कुछ ख़्वाब ख़्वाब ही रह गए..

शायद नया सवेरा सौगात लाए कुछ..
मुरझाए चेहरों पर आस जगाएं कुछ..
उम्मीदों में जो बैठा है उसकी कुछ पुकार सुनो
जो 2022 ना कर सका वैसा 2023 कर जाएं..

ख्वाइशे ख्वाबें मन्नाते सब की पूरी हो..
खुशियां से भरी झोली सबकी हो..
ना नंगे भुखे रहे कहीं कोई
न नींद को तरसे कोई...
मां बाप को औलादों से
खुशियां आपार मिले...

औलादों को भी बढ़े बुजुर्गों का प्यार मिले...
खुश रहे वतन जगमगाता रहे चमन
सरहद के हर भाई को बहन का प्यार मिले
सुहागिनों का अमर सुहाग रहे..
ऐसा नव वर्ष का सब को उपहार मिले...

सभी Writco के मित्रों को नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं... और ढेर सारा प्यार...
© दी कु पा