समझों तो सब ठीक हो, वरना...
खुशियां बांटने से बढ़ती हैं,
दर्द बांटने से कम होते हैं!
झगड़े दूरियों को बढ़ाते हैं,
प्यार से फासले खतम होते हैं!
जब तक बाते स्पष्ट ना हो,
तब तक भरम ही भरम होते है।
जितने ज्यादा राज़ छुपाते जाते है,
उतने ही डरों के जनम होते हैं।
औरों को दोष देने से समस्याएं बढ़ती है,
अपनी समस्या के दोषी खुद हम होते हैं।
अपनो से मिलने के लिए वक्त निकालो,
वरना जीते जी काम कहां खतम होते हैं।
"रानी" की कुछ बातें बेशक कड़वी लगें,
लेकिन इन्हीं बातों से दूर भरम होते हैं।
अगर गहराई से समझो तो सब ठीक हों,
वरना अपने अपने सबके करम होते हैं।
© Sunita Saini (Rani)
#loveyouzindagi #me_vs_me #selfhelp #selfrealisation
#rani_the_writer #rani #sunita_the_smarty #sunita_saini
दर्द बांटने से कम होते हैं!
झगड़े दूरियों को बढ़ाते हैं,
प्यार से फासले खतम होते हैं!
जब तक बाते स्पष्ट ना हो,
तब तक भरम ही भरम होते है।
जितने ज्यादा राज़ छुपाते जाते है,
उतने ही डरों के जनम होते हैं।
औरों को दोष देने से समस्याएं बढ़ती है,
अपनी समस्या के दोषी खुद हम होते हैं।
अपनो से मिलने के लिए वक्त निकालो,
वरना जीते जी काम कहां खतम होते हैं।
"रानी" की कुछ बातें बेशक कड़वी लगें,
लेकिन इन्हीं बातों से दूर भरम होते हैं।
अगर गहराई से समझो तो सब ठीक हों,
वरना अपने अपने सबके करम होते हैं।
© Sunita Saini (Rani)
#loveyouzindagi #me_vs_me #selfhelp #selfrealisation
#rani_the_writer #rani #sunita_the_smarty #sunita_saini
Related Stories