...

1 views

हे कृष्ण 🙏

© Nand Gopal Agnihotri
सुन लो हमारी पुकार कन्हैया, सुन लो हमारी पुकार।
आए तुम्हारे द्वार कन्हैया,सुन लो हमारी पुकार।।
ना कोई कुछ लेकर आया,ना कुछ लेकर जाना।
फिर क्यों मोह के दीपक में,जल जल मरता परवाना।।
दूर करो अंधियार कन्हैया, सुन लो हमारी पुकार।
सुन लो हमारी पुकार कन्हैया, सुन लो हमारी पुकार।।
हम इंसान समझते हैं क्यों, खुद को इतना सक्षम।
अहंकार के वशीभूत हो, भरते हैं कितना दम।।
पल में जाने क्या हो जाता,हो जाते हैं बेदम।
विनती यही है हे मुरलीधर,आए न अहंकार।।
कन्हैया सुन लो हमारी पुकार, कन्हैया सुन लो हमारी पुकार।।