...

6 views

।।कभी सोचा है 🤔।।
कभी सोचा है अगर मां नहीं होती तो इस दुनिया में कहा से आते,
कभी सोचा है अगर भगवान ना होते तो दुनिया कौन चलाता।
कभी सोचा है चांद नही होता तो अंधेरे में डूबे जगत को रोशनी कौन देता,
और सूरज नही होता तो दिन होने की जानकारी कौन देता।
कभी सोचा है गांधीजी नही होते तो देश को आजादी कौन दिलाता,
और भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ना होते तो देश के लिए जान कौन देता।
कभी सोचा है अगर अध्यापक ना होते तो देश में बाकी पेशे कैसे आते,
भीम राव अंबेडकर, अब्दुल कलाम और रामानुजन जैसे हीरे देश को कैसे मिलते।
कभी सोचा है अगर हम सच में देश के लिए सोचते तो हम हरियाली को कितना बचा सकते थे,
आगे आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन मास्क नही बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडर ( पेड़) तोफे में दे सकते थे।
पर बात यही तो बिगड़ गई की हमने सोचा नही और जिसने सोचा उसने कुछ किया नहीं और सोचा की क्यों इसके बारे में किसीने सोचा नहीं।।




© journey to being a engineer 💪