...

3 views

आस तू मेरी दुर्गा माँ!!

तू शक्ति तू स्वरुपा
आस तू मेरी दुर्गा माँ !!

हर आपदा से बचाया तुमने
चंड-मुंड का संहार किया
आज हमें ज़रूरत तेरी
चाहिए बस तेरी ममता
तू भवानी तू चामुंडा
आस तू मेरी दुर्गा माँ !!

किया विनाश दुराचारियों का
हर संकट तुमने हर लिया
रूप तेरे कितने गिनवाऊँ
स्नेह की देवी दया की प्रतिमा
तू भद्रकाली तू अनंता
आस तू मेरी दुर्गा माँ !!

जाने कैसा ये युग आया
नहीं सुरक्षित बेटी कोई
ना कर देरी, अवतरण ले माँ
दे साथ, पुकारे हर अबला
तू शूलधारिणी तू विक्रमा
आस तू मेरी दुर्गा माँ !!

हर ले माँ संकट आज
हृदय बस तुझे पुकार रहा
संकट में है धरा ये तेरी
दुख कैसा ये मंडरा रहा
तू आद्य तू बहुला
आस तू मेरी दुर्गा माँ !!

नाते छूटे, भ्रम भी टूटे
आबरू ऐसी बन गई खेल
जान की भी किसे परवाह
हार गई अब मैं स्वयं से
ममता का आँचल अपना फैला
तू सुधा तू क्रूरा
आस तू मेरी दुर्गा माँ !!

© vineetapundhir
pc- google

#Navratri #WritecoQuote #writco #writer