...

12 views

किसी और का मत होना
यार तू उससे जुदाई की तड़प मत खोना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

लोहे का क्या करेगा जब लुट गया सोना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

पड़ा रह ना तन्हा ढूंढ कर कोई कोना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

मैं जो कह रहा हूं बात जरा समझो ना।
राम अवतार किसी और का मत होना।।

खार ही रहने दे जिंदगी में फूल मत बोना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

चलने न देना किसी और का जादू टोना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

अपने आंसुओं से दिल के दाग खुद धोना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

खुदा गम दे तो हंस के कहना और दो ना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

आंखों याद आई है उसकी जम के बरसो ना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।

अभी कम तड़प रहे हो और तड़पो ना।
रामअवतार किसी और का मत होना।।
© राम अवतार "राम"