4 views
शिक्षा का आधार
शिक्षा का आधार, आदर्शों की मिसाल गुरु है !
जीवन को महकाता, सही राह दिखलाता गुरु है !!
शिष्य का मासूम सा दिल होता कोरा कागज़ है !
उस पर अमिट ज्ञान के मोती जो लिखता वो गुरु है !!
मेहनत करके पढ़ाता, ज्ञान के दीप जलाता गुरु है !
चुनौतियों से लड़ना, मंज़िल को पाना सिखाता गुरु है !!
सद्गुणों का विकास कर जीवन जीना सिखाता गुरु है !
देख तरक्की शिष्य की मन ही मन खिल जाता गुरु है !!
निस्वार्थ भाव से हर पल मार्गदर्शन करता गुरु है !
शीश झुकाकर दिल जिसको करता नमन वो गुरु है !!
© ✍️Archna

Related Stories
19 Likes
2
Comments
19 Likes
2
Comments