...

7 views

अलग पहचान
हम दोनो को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमे साथ बितानी है...

रास्ते नही होंगे आसान हम जानते है,
फिर भी हम अपने दिल की मानते है,
हम दोनों को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमे साथ बितानी है...

डर है बहुत सारे,
मुश्किले लगाती है हर रोज़ नारे,
हिम्मत और विश्वास से जीतेंगे हर बाज़ी,
रूठे अपनो को मना कर करेंगे सबको राज़ी,
हम दोनों को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमे साथ बितानी है..

सब जाते है तीरथ लेकिन हम ना जाऐगें,
अपने अस्तित्व की पहचान को जब तक अपनी मेहनत से ना पाऐंगे,
हम दोनों को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमे साथ बितानी है....

ज़िम्मेदारियाँ बहुत होगी सारी,
फिर भी प्यार की ना छूटेगी कभी बारी,
हार होगी मुश्किलो की और जीत होगी हमारी,
हम दोनों को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमें साथ बितानी है...

फोर व्हीलर की व्हील की तरह परिवार है हमारा,
लड़ाई झगड़े है लेकिन दिल मे प्यार है बहुत सारा,
हम दोनों को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमे साथ बितानी है....

जीवन मे बहुत सी दिक्कते आएगी,
लेकिन हमारे प्यार के सामने हमेशा मार खाएगी,
दुख हो कितने भी फर्क नही पड़ेगा,
हमारा प्यार भरा साथ हमेशा दुखो से लड़ेगा,
हम दोनों को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमे साथ बितानी है...

एक दूसरे पे भरोसा हमेशा हमे सही राह दिखाएगा,
हमारा प्यार भरा साथ हमे सही रास्ते पे लाएगा,
परिस्थितियाँ बदलेगी समय के साथ,
हमे नही छोड़ना है जीवन में कभी एक दूसरे का हाथ,
हम दोनों को अपनी अलग पहचान बनानी है,
फिर भी ज़िन्दगी हमे साथ बितानी है...

आखरी सांस तक निभाएंगे एक दूसरे का साथ,
अलग हो जाए भले धड़कने लेकिन नही छूटेगा एक दूसरे का हाथ,
नही छूटेगा एक दूसरे का हाथ.....
#Identity and love

© DM मन की बातें