...

0 views

वर्तमान में सबसे लोकप्रिय नेता
नए भारत के निर्माण की खातिर, सुशासन का संकल्प लाएँ मोदी
भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा, ये सोचकर आएँ मोदी
देश कल्याण की भावना हृदय रखते, निरंतर काम में व्यस्त है मोदी
हर-हर मोदी घर-घर मोदी, जीत जोर-शोर से आएँ मोदी||

मोदी अगेन की मुहिम चलाकर, विपक्ष की नींद उड़ाएँ मोदी
पूर्ण बहुमत और सम्पूर्ण विकास पर, सपना बड़ा संजोएँ मोदी
गटबंधन सारे फीके पड़ गये, ऐसा नाम बनाएँ मोदी
आत्मनिर्भर अब बनेगा भारत, सोच विकसित देश की लाएँ मोदी||

जीत का डंका बजा देश में, विपक्ष में खौफ बनाएँ मोदी
विकास कार्यो की सूची बनाकर, उन्हें पूर्ण मूर्त रूप देने आएँ मोदी
अधूरे रह गये जो कार्य, अब पूरे करने आएँ मोदी
कई योजना अब देश चला, प्रगति की राह में बढ़ रहे मोदी||

नोटबंदी को देश में लाकर, जमाखोरी-कालाबाजारी को चोट पहुंचाएँ मोदी
कालेधन का पर्दापाश कर, अपनी मंशा दिखलाएँ मोदी
भ्रष्टाचारी अब बच न पाएँ, बड़े शख्त नियम बनाएँ मोदी
मोदी है तो मुमकिन होगा, ये विश्वास दिलों में जगाएँ मोदी||

स्वच्छ अभियान की नींव को रख, शौचालय खूब बनवाएँ मोदी
कूड़ा-कर्कट सब बाहर निकलवाकर, दफ़्तर-निकाय को साफ कराएँ मोदी
साफ गली और सभी चौराहे, इस अभियान में उन्हें चमकाएँ मोदी
स्वच्छ अभियान जो देश बढ़ा तो, अपने जादू व्यक्तिव का बिखराएँ मोदी||

प्लास्टिक मुक्त भारत की मुहिम चलाकर, जागरूक जनता को कर रहे है मोदी
कितनी बड़ी ये समस्या देश में, जन-जन को ये बतलाएँ मोदी
पशुधन संरक्षण पर योजना चला देश में, नियंत्रण राष्ट्रीय पशु रोग लगवाएँ मोदी
नयें आविष्कार की योजना बनवाते, अन्वेषण खूब बढ़ाएँ मोदी||

सर्जिकल स्ट्राइक कराकर, घुसपैठ पर रोक लगाएँ मोदी
आतंकवाद पर जो चोट दी गहरी, शत्रु में भय बनाएँ मोदी
विवाद डोकलाम,पैगोंग और गलवान घाटी के, कुठनीति से दूर कराएँ मोदी
गीदड़ भभकियो से अब न डरने वाले, ऐसे काम भी कर दिखाएँ मोदी||

एक टैक्स सिस्टम को लागू कर, भिन्न टैक्स से पिंड छुड़ाएँ मोदी
माल और सेवा अधिनियम पारित कर, सुशासन टैक्स में लाएँ मोदी
वैश्विक-आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन कर, अप्रत्यक्ष जीएसटी लाएँ मोदी
देश की खातिर जीना उनको, देश हित की सोचते मोदी||

संशोधन कर यूएपीए कानून में, आतंकवाद पर लगाम लगाएँ मोदी
नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 बनाकर, संसद में पास कराएँ मोदी
निर्णयों से अपने अभिभूत कर, सारे विश्व में छाएँ मोदी
वन रैंक वन पेंशन स्की, कोशिश लाने की देश में कर रहे मोदी||

रेल बजट का विलय कराया, आम बजट में उसे मिलवाएँ मोदी
वंदे भारत अन्य रेल चलाकर, नई गति उसे दे रहे मोदी
आर्थिक, मानसिक और शारीरिक जिससे बोझ हटेगा, ऐसे कठोर नियम बनाएँ मोदी
बचत समय-अर्थ की ध्यान में रखकर, रेल बजट का बोझ हटाएँ मोदी||

उज्ज्वला योजना देश में लाकर, नया परिवर्तन एक लाएँ मोदी
मुक्त दिलाते गैस सिलेन्डर, नारी धुएँ से मुक्त कराएँ मोदी
गंभीरता समझते उनके हाल की, नारी का रुतबा बढ़ाएँ मोदी
विकास कार्यों में भागीदारी है वो भी, जन जीवन को ये समझाएँ मोदी||

जल शक्ति मंत्रालय बनाकर, जल संरक्षण पर कार्य कर रहे है मोदी
प्यासा रहे न कोई देश में, कुछ कठोर कदम उठाएँ मोदी
कई पुल-सड़क निर्माण योजना लाकर, नगर, गाँव-शहर में बदलाव एक लाएँ मोदी
असामाजिक तत्वों पर लगाम है कसते, उनको सबक सिखाएँ मोदी||

किसानों की आय को दुगुनी करने, 14 सूत्री रोड़मैप तैयार कर आएँ मोदी
उचित मूल्य मिले अब फसल को, किसान हित मे योजना लाएँ मोदी
खुदरा व्यापारियों के लिए, छोटे लोन की सुविधा दिलाएँ मोदी
एक पेंशन नीति ला रहे है मोदी, बड़े परिवर्तन की ओर अब बढ़ रहे मोदी||

आयुष्मान भारत की योजना, स्वास्थ्य पर ध्यान दिलाएँ मोदी
योग-ध्यान और व्यायाम की जरूरत, हर नागरिक को समझाएँ मोदी
आयुष्मान एक कार्ड बनवाकर, सुविधा सस्ते इलाज़ की लाएँ मोदी
बॉडी फिट तो इंडिया हिट हो, ऐसा नारा देश में लाएँ मोदी||

तीन तलाक बिल पास कराकर, देश में लागू कराएँ मोदी
मुस्लिम महिलाओं को जो अधिकार दिला सके, ऐसा कानून अब लाएँ मोदी
सविंधान के दायरे में उसको लाकर, समान कानून बनाएँ मोदी
हक़ की लड़ाई अब लड़ सकेगी, मुक्ति तलाक के श्राप दिलाएँ मोदी||

रणबीर पेनल कोड अब हटा, समान सविंधान कश्मीर में लाएँ मोदी
दोहरी नागरिकता की जगह वहाँ अब, एकल नागरिकता को लाएँ मोदी
केंद्र शासित प्रदेश बनाकर संसद में बहुमत से पास कराएँ मोदी
कश्मीर को संघ मे मिलाएँ मोदी, शत्रु की नीद उड़ाएँ मोदी||

आँख दिखाने के जो हिम्मत करते, उनको सबक सिखाएँ मोदी||
विकास की डोर को पकड़ कर, नामुमकिन को मुमकिन करते जाएँ मोदी
सेंट्रल विस्टा की योजना बनाकर, जीर्णौद्धार पुरानी इमारतों का कर रहे मोदी
अद्भुत कार्य कर देश में, भारत का गौरव बढ़ाएँ मोदी||

सोच सके न बड़े-बड़े जिसको, ऐसे निर्णयों की सरकार है मोदी
चंद्रयान-२ को भेज चाँद पर, देश का मान बढ़ाएँ मोदी
एल-1 पॉइंट पर आदित्य पहुँचाकर, असंभव कार्य कर गए मोदी
अन्तरिक्ष में अपना तिरंगा लहराकर, सारे विश्व में छाएँ मोदी||

साफ़ नियत, सही विकास संग, सही नीतियाँ देश में लाएँ मोदी
धर्म दर्शन को देश में लाकर, भारतीय संस्कृति को बढ़ाएँ मोदी
कांग्रेस की सत्ता से तंग आकर, जनता को विश्वास में लाएँ मोदी
जनता ने कमल का बटन दबाया, देश में कमल का फूल खिलाएँ मोदी||

रैपिड ट्रेन भी लाएँ मोदी, परिवहन को गति नई दे रहे मोदी
बिजली-पानी की दिक्कत न हो, ऐसी नीतियाँ देश में ला रहे मोदी
दुकान-मॉल संग बाजार व्यवस्था, नए सीरे गढ़ रहे मोदी
सबका विकास और विश्वास हो, नए कृषि कानून भी लाएँ मोदी||

गरीब देशवासियों को घर दिलाकर, दिलों में उनके बस गए मोदी
सुकन्या समृद्धि योजना लाकर, बेटियों का मान बढ़ाएँ मोदी
जीरो बैलेन्स का खाता खुलवाकर, हर गरीब को बैंक तक लाएँ मोदी
मुक्त अनाज उपलब्ध कराएँ, ऐसी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना लाएँ मोदी||

अग्निवीर को सेना में लाकर, सैनिक जीवन सीख दिलाएँ मोदी
श्रम-कर्म की महत्व बता युवाओं को, विश्व कल्याण का मार्ग दिखाएँ मोदी
भारतीय संस्कृति के मान-सम्मान को, देश-विदेश मान बढ़ाएँ मोदी
हर हर मोदी घर घर मोदी, अचंभित सबको कर गएँ मोदी||

भारतीय संस्कृति को और बढ़ाना, योग सनातन धर्म को बढ़ाएँ मोदी
संतुलित और स्वस्थ जीवन हो, ये सोच देश में लाएँ मोदी
कठिन प्रयासो का अनमोल रत्न जो, उस योग को दुनियाँ में फैलाएँ मोदी
हर स्थिति को सामना करते, कभी बिल्कुल न घबराएँ मोदी||

जी-20 का आयोजन कर, पूरे विश्व में छाएँ मोदी
केवल ताजमहल नहीं देश में अपने, सम्मुख भिन्न संस्कृति को लाएँ मोदी
कोणार्क मंदिर को प्रकाश में लाएँ, विश्वनाथ मंदिर को प्रमुख बताएँ मोदी
मार्ग बने समृद्धि और विकास का, भारतीय धरोहर की पहचान कराएँ मोदी||

पाँच ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखकर, विश्व में धाक जमाएँ मोदी
आर्थिक महाशक्ति बनाने देश को, उचित दिशा में बढ़ रहे है मोदी
सर्वोच्च सम्मान कई देशो पाकर, बुलंद देश झण्डा कर रहे मोदी
विश्व नेता बन उभरे मोदी, देश का मान बढ़ाएँ मोदी||

बीमा-पेंशन की योजना लाकर, नींव सुनहरें भविष्य रख रहे मोदी
डिजिटल इंडिया को पुरजोर चलाकर, कैशलेस भारत बनाएँ मोदी
स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे योजना से, समस्या जल प्रदूषण की कम रहे मोदी
नई प्रगति की राह दिखाते, विकसित देश के आधार को रख रहे मोदी||

कम कीमत और कम बजट में, सुविधाओ को सारी दिला रहे मोदी
अग्रसर है सम्पूर्ण विकास की राह पर, रोज नए कानून अब ला रहे मोदी
बाग-बगीचे और जल व्यवस्था, अस्पताल भी निर्माण करवाएँ मोदी
नई शिक्षा नीति को देश में लाकर, बौद्धिक स्तर बढ़ाएँ मोदी||

आत्मशुद्धि और आत्मज्ञान का, पुरजोर इस पर देते मोदी
मानसिक व शारीरिक का रखो ध्यान हमेशा, अपने हर संदेश में दे जाते मोदी
युद्ध में विश्वास न करता भारत, शांति, संप्रभुता की छवि बनाएँ मोदी
मूलमंत्र जो जन कल्याण का, वसुधैव कुटुंबकम देश में लाएँ मोदी||

काल्पनिक कथा जिसे विपक्ष था कहता, उन्हें परोक्ष रूप में लाएँ मोदी
देश की आत्मा देश की भावना, श्री राम को घर में लाएँ मोदी
राममय हो गया जग ये सारा, सभी के भावना को हृदय जगाएँ मोदी
राजनीति हो रही थी जिस मंदिर पर, अवध में उस रामलला का मंदिर बनवाएँ मोदी||

स्किल पर हो ज़ोर हमेशा, देश को निर्देश ये दे रहे मोदी
गरीबी को देश है मिटाना, कठोर कदम भी उठाएँ मोदी
नामों-निशान न भेदभाव का, समानता की राह बनाएँ मोदी
चहुंमुखी हो विकास देश का, प्रयासरत लगातार है मोदी||

महान नेता बहुत हुए देश में, पर नए युग के सरताज है मोदी
नेहरू, लाल-पटेल-सा शख्त व्यक्तित्व, अद्भुत कर्मठता की सरकार है मोदी
कोरोना महाकाल बन जब तांडव रचाया, सुने जनता की करुण पुकार थे मोदी
बड़ी सूझबूझ से उसे हराया, बनी देश की ढ़ाल थे मोदी||

आश्चर्यो की भरमार है मोदी, कर्मठता की पहचान है मोदी
मोदी है तो मुमकिन है, ये देश में विश्वास जगाएँ मोदी
कर्मठता के रथ पर विराजमान हो, विकास पथ पर बढ़ रहे है मोदी
विकसित भारत का लक्ष्य लेकर, नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे मोदी||

सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास का, नारा फिर से लाएँ मोदी
जनता के कीमती वोट की ख़ातिर, असंभव कार्य कर गए मोदी
मौका माँग एक बार फिर से, देश में फिर से आ रहे मोदी
कल्पना लगता था जो पहले, उसे मूर्त रूप में लाएँ मोदी||

कितनी अड़चने चाहे मार्ग में आएँ, पूर्ण कर्मठता से आगे बढ़ रहे मोदी
बीते वर्षो में हो न सका जो, वो असंभव कार्य कर रहे मोदी
धूम मची है जिसके नाम की, उस नए भारत की सरकार है मोदी
हर-हर मोदी घर-घर मोदी, एक बार जीत फिर आएँ मोदी||

असरदार हो सारी योजनाऐं, इस बात को खूब समझते मोदी
संशोधित करते अमल में लाते, हर बात के लिए तैयार है मोदी
खामियां होंगी उनमें भी कुछ, सहर्ष स्वीकार इसे करते मोदी
देव नही इंसान है वो भी, माफी के हकदार है मोदी।।
एकता, अखंडता को सुदृढ़ करते, बने नए युग के अब स्रष्टा मोदी।।