...

6 views

चाँदनी रात
चाँदनी रात को जब "
चाँद पूर्ण हो जाता हैं...
पृथ्वी का एक-एक कण,
उसके उजाले से जगमगाता है,,,।

अपने साथ ये चाँद "
तारो की बारात लाता है...
देखकर इसकी सुंदरता,
ये पुरा संसार मुस्कराता है,,,।

सूरज की तेज किरणें "
जब तन को झुलसाती है...
चाँद की ये किरणें,
मन को शीतल कर जाती है,,,।

खूबसूरत-सी यह चाँदनी रात "
राधा कृष्ण का पैगाम लाती है...
प्रेम सदा अमर है और रहेगा,
यह एहसास हमे कराती है ,,,,।

चाँदनी रात मे पूरी प्रकृति "
क्या खूब निखर कर आती है...
अंधेरे को बदल उजाले मे,
ये हमे मार्गदर्शन कराती है,,,।