...

3 views

देशप्रेम
सूर्य करेगा अगवानी, चाँद भी नज़र उतारेगा।
हर बालक देश की खातिर देखो अब हुंकारेगा ।
देशप्रेम को देख समय भी, नतमस्तक हो आरती उतारेगा।
देशभक्ति से परिचित हो हमारी, गगन भी प्रशंसा पुल बांधेगा।

भारत माँ का हर एक लाल जय जय जय भारती पुकारेगा।
दुश्मनों का संहार करेगा, देशद्रोहियों को मारेगा।
सफ़लता के हर शिखर पर, हिंदोस्तां का तिरंगा गाड़ेगा।
गद्दारों का विनाश करेगा, शत्रुओं को ललकारेगा।

माँ भारती का बेटा बन, राष्ट्र को अब संभालेगा।
शूरवीर बनकर देश पर आए, हर एक खतरे को टालेगा।
भारत माँ की गोद में पला, अपनी माँ पर प्राण वारेगा।
सर पर होगा कफ़न हमारे, हाथ पर कलावा धारेगा।

देशप्रेम में बलिदानी हुए, शहीदों का ऋण उतारेगा।
कफ़न पहन दफ़न वीर का, गिन गिन कर बदला लेगा।
भारत माँ के हर शत्रु का, धड़ से सर उतारेगा।
वीरता को देख हमारी, समूचा जग हमें निहारेगा।