...

48 views

कफ़न
#कफ़न

सूर्य करेगा अगवानी फ़िर चाँद नज़र उतारेगा।
हर बालक देश की रक्षा हेतु देखो अब हुंकारेगा।

सर पर होगा कफ़न हमारे हाथ कलावा धारेगा।
हर नागरिक देश के रक्षा हेतु आगे बढ़ कर आऐगा।

बांध लिया है सर पर कफ़न दुश्मनों को हाराऐगा।
अपने भारत देश को दुश्मन की नजरों से बचाऐगा।

देश की आन शान में कभी भी ऑंच ना आने देगा।
भारत माॅं के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर देगा।

जंग के मैदान में दुश्मनों के छक्के उड़ा के रख देगा।
पर अपने देश की शान में कोई कमी ना आने देगा।