...

16 views

लड़का होना नहीं होता आसान
जब होता घर में लड़का लगता वो सभी को प्यारा ,
क्योंकि मां बाप का बुढ़ापे में बनता वो सहारा ।
पर बड़े होने के बाद चाहे लड़की भी गलत हो,
फिर भी लड़के को ही गलत समझा जाता।

पर वो जल्दी से नहीं करते अपनी परेशानी बयान,
क्योंकि लड़का होना नहीं होता आसान।।

कम उमर में ही उनको जिम्मेदारियां मिलनी शुरू हो जाती,
बहन की सुरक्षा,पापा की सेहत,मां की खुशी सबकी परेशानी इनको सताती ।
कई बार अपने सपनो को इन्हें होता दबाना,
और पापा के व्यापार को होता आगे बढ़ाना।

पर वो जल्दी से नहीं करते अपनी परेशानी बयान,
क्योंकि लड़का होना नहीं होता आसान।।

फिर इनको करनी होती शादी,
बीवी और बच्चों की जिम्मेदारी भी होती उठानी।
काम की वजह से परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाते,
बीवी को अगर ना मनाए तो गुस्सैल और मना ले तो जोरू के गुलाम कहलाते।

पर वो जल्दी से नहीं करते अपनी परेशानी बयान,
क्योंकि लड़का होना नहीं होता आसान।।


© journey to being a engineer 💪