...

11 views

पागल सी लड़की
पागल सी वो लड़की है
दूनिया से अलग सी मुझको वो लगती है,
जब देखो दूसरों को हंसाने में लगी रहती है
पागल सी एक लड़की है।
हरकतें भी उसकी अजीब सी है
हर ‌ वक्त होंठों पर उसके हंसी है,
रोते को भी हंसा लें ऐसी वो लड़की है
एक पागल सी लड़की है।

मुख पर न उसके मैने कभी कोई शिकन देखी है
हर वक्त घर का माहौल वो खुशहाल सा रखती है,
ऐसी पागल सी लड़की है।
पर न जाने कितने ग़म छिपा बैठी है जिसका न किया उसने कभी जिक्र है,
दुसरो को हंसाने में ही सब कुछ भूला बैठी है
खोया है उसने अपने अज़ीजो सपनों को
पर वो दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी मान बैठी है,
पता नहीं कैसी वो पागल सी लड़की है।


© All Rights Reserved