...

17 views

खामोशी ..
खामोशी अक्सर यूं ही नहीं आती है..
वो अपने साथ बहुत कुछ लाती है..
ढेरों अनगिनत कहानी का परिणाम है खामोशी..
वो दर्द है.. जिसे कोई जान नही पाया
वो बात है.. जिसे कोई सून नहीं पाया
वो लफ्ज़ है.. जिसे कोई समझ नहीं पाया
वो इशारा है.. जिसे कोई पहचान नहीं पाया
वो एहसास है.. जिसे कोई महसूस नहीं कर पाया
वो ख्वाब है.. जिसे कोई देख नहीं पाया
वो ज़ख्म है..जो कभी भर नहीं पाया
वो आज है..जो हमारा हो नहीं पाया
वो रिश्ता है..जो कोई निभा नहीं पाया

हर एक उस कहानी का अंत है खामोशी जो तन्हाई लाती है...
और खामोशी कभी यूं ही नहीं आती है..
© ....