...

2 views

भोलेनाथ - परमपिता हो आप ❣️
कोई है जो देख रहा है, सब जानता है
ऐसा भरोसा हो आप!
दिल का प्यार
और दिमाग की शक्ति हो आप!
अँधेरे मे प्रकाश की किरण
और हारे का सहारा हो आप!
मन का विश्वास
और चैतन्य हो आप!
पेड़ - पौधों से पशु तक
सभी मे निवास है आपका
पशुपतिनाथ हो आप!
प्रेम और सरलता के सागर
भोलेनाथ हो आप!
जीवन के मार्गदर्शक से
ले कर
हमारे श्रोता तक
हर किरदार बन जाते हो
इसलिए परमपिता हो आप!