...

8 views

एक लड़की
एक लड़की
जिंदगी को जहन्नुम बना सकती है
एक लड़की
जिंदगी को जन्नत बना सकती है
एक लड़की
दोस्त को दुश्मन बना सकती है
एक लड़की
दुश्मन को दोस्त बना सकती है
एक लड़की
घर को खंडहर बना सकती है
एक लड़की
खंडहर को घर बना सकती है
एक लड़की
अनपढ़ को महाकवि बना सकती है
एक लड़की
परिवार का सर झुका सकती है
एक लड़की
परिवार का मान बढ़ा सकती है
एक लड़की
इंसान को हैवान बना सकती है
एक लड़की
हैवान को इंसान बना सकती है
एक लड़की
अपनी ख्वाहिश को त्याग
चूल्हा चौका कर के जिंदगी बीता सकती है
एक लड़की
महादेवी वर्मा, सरोजिनी नायडू,
मिताली राज,बन सकती है

© अखिलेश सीखापुरी