...

4 views

जिंदगी
चाहे हो मुहाल जिंदगी।
चाहे हो खुशहाल जिंदगी।

फूल खिले हो क्यारी क्यारी,
पतझड़ की बरसात जिंदगी।

काँटे हो हर डगर डगर,
मखमल की टकसाल जिंदगी।

कभी खुशी है कभी है गम,
यादों की बरसात जिंदगी।

खट्टी मीठी दुनियादारी
प्रेम मिलन की राग जिंदगी।

संग हवा के मीठे झोंके
मधुर पलों की हाल जिंदगी।

राग विराग नेम प्रेम का
रिश्तो में है प्यार जिंदगी।

भूले भटके बिछड़ेपन का,
गुमसुम सी ख्याल जिंदगी।

दूर देश में बसने वाले,
प्रियतम का मनुहार जिंदगी।

शाम सुरमई रात सुहानी,
मीठी मीठी बात जिंदगी।

हौले हौले रीत रही है,
बेमन की है बात जिंदगी।

© राकेश कुमार सिंह