9 views
विश्वास कम ना होने देना...
साईं! हर हालात में विश्वास कम ना होने देना,
साईं भक्ति का यह एहसास कम ना होने देना।
लम्हा-दर-लम्हा अपनाये रखूँ मैं श्रद्धा-सबुरी,
नाउम्मीदी में कभी ये आस कम ना होने देना।
है यक़ीं अँधेरों के बाद रौशनी भी आ जाएगी,
आप ढूँढ़ने की कभी प्यास कम ना होने देना।
अच्छे-बुरे हालात में छिपा है आपका फ़ैसला,
आगे बढ़ने के लिए ये साँस कम ना होने देना।
सबकुछ साईं का, हर जन-कण में वो ही 'धुन',
साईं! पल-पल का उल्लास कम ना होने देना।
© संगीता साईं 'धुन'
#omsairam #sangeetapatidar #writco #WritcoQuote

Related Stories
19 Likes
6
Comments
19 Likes
6
Comments