...

14 views

💕 गजल💕
पानी के बुलबुले सी जिन्दगी,
कभी खट्टे आँवले सी जिन्दगी।

सांप बिच्छूओं सी खतरों भरी,
कभी लागे नेवले सी जिन्दगी।

करे कभी पानीपूरी सी मस्तियां,
कभी मस्त ढोकले सी जिन्दगी।

झोपड़ी सी हो, पर सुकून भरी,
नहीं चाहिए किले सी जिन्दगी।

चाही सीधी-साधी खुशियों भरी,
मिली शिकवे-गिले सी जिन्दगी।
© 💕ss
© 💕Ss