...

14 views

अजगर जैसे लोग
एक लड़की जिसे गणित के
समीकरण नही समझ आते
मगर वो कमाल करती है
इसके अलावा सभी विषय में
उसे मंदबुद्धि की उपमा देना
कितनी बुद्धिमता की बात है?

एक लड़का जिसे विज्ञान में रुचि नहीं है
पर वो कला में महारत हासिल कर लेता है
वो लड़का अपने आसपास वालों की नजर में
नकारा नालायक हो जाता है
ये कितने लायक लोग हैं?

एक औरत जो बांध दी गई थी
किसी अनजाने के साथ एक रिश्ते में
वो उसको निभाते निभाते धीरे धीरे खतम होते
एक दिन अलग होने का फैसला करती है
वो बदचलन और चरित्रहीन हो जाती है
ये दोगलापन क्यूं है?

इन सारे परिस्थितियों में
एक चीज समान है वो है
जो जैसे है वैसे मंजूर नहीं है
अपनाया नहीं जाता उसे
उसका अपने जैसा होना

हर चीज के लिए यहां
दायरे बनाए गए हैं
जो उस दायरे को तोड़ता है
उसे समाज निगल जाना चाहता है
किसी अजगर की तरह

तुम इन लोगों की परवाह करते हो?
इतने जरूरी हैं ये लोग?
तुम्हारे लिए?
सच?
मुझे यकीन नहीं
तुम भी सोचो जरा

pic credit: me
© life🧬