...

9 views

लौट चलतें हैं अपने शहर
आईये लौट चलते हैं अपने शहर
अब इस शहर मे कोई हमारा नही
बहुत भीड़ है इस शहर मे
मगर लोगो को यहाॅ खुद से कोई प्यारा नही
हमने भी देखी शहर की सारी हलचल
मगर रातों को सन्नाटों भरी रात भी देखी
यहाॅ रहते हैं लोग मतलब से बस
हमने बिन मौसम बरसात भी देखी
आज जीवन से मन रूठ रहा है
सारा सपना एक पल मे टूट रहा है
आईये लौट चलते हैं अपने शहर
अब इस शहर मे कोई हमारा नही।
© प्रभु🌹⚘️⚘️🌹🌼