...

2 views

एक लड़की
एक लड़की जो हस्ती बहुत है पर ख़ुश नहीं रहती ,एक लड़की जो बोलती बहुत है पर अपने दिल की बात किसी से नहीं करती, एक लड़की जो किसी से नहीं डरती, पर अपने दर्द से घबराती बहुत है,एक लड़की जो प्यार तो करती है पर कहने से डरती है,एक लड़की अगर प्यार का इकरार कर दे तो उसके प्यार की वो कदर नहीं पाती,एक लड़की जो सपने देखती बहुत है, पर उन सपनों को पूरा करने से डरती बहुत है,एक लड़की जो सब के दर्द जा हिस्सा बनती है पर, अपना दर्द किसी से बयान नहीं करती, एक लड़की जो सब की है, पर उसका कोई नहीं होता, एक लड़की कहने को जिसके दो घर होते है,पर हक़ीक़त में एक भी अपना नहीं होता, वो सबकी हमदर्द पर उसका कोई हमदर्द नहीं होता, कहने को एक लड़की के पास बहुत अपने होते है, पर हक़ीक़त में उसका कोई अपना नहीं होता, एक लड़की का दुनिया में अपना कोई नहीं होता.
© aradhna