...

15 views

जहां जीरो का अविष्कार हुआ..
जहां जीरो का अविष्कार हुआ||
गुलामी की जंजीरो को तोड़
भारत आजाद हुआ|
200 वर्षों की तय हुई यात्रा तब जाकर
स्वतंत्र भारत का आविर्भाव हुआ|
देश का वीर तिरंगे के नाम कुर्बान हुआ|
जहां जीरो का आविष्कार हुआ||
सूली पर मुस्कुरा कर चढ़ वतन के नाम
वीर भगत कुर्बान हुआ|
फिरंगीयों की हुकूमत तोड़ वतन मेरा आजाद हुआ|
लाल किले पर फहराया नेहरू ने तिरंगा
एक एक हिंदुस्तानी गर्व से आबाद हुआ|
फिर क्या था खत्म हुई गुलामी और स्वतंत्र भारत का अनुष्ठान हुआ|
जहां जीरो का आविष्कार हुआ||
अब सुनो सात दशक की सतरंगी उपलब्धियों में
क्या-क्या कार्य हुआ?
1950 में लागू अपना संविधान हुआ|
1952 में पहले लोकसभा चुनाव हुआ|
1954 में भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर
1974 में पहला परमाणु परीक्षण
1975 में आर्यभट्ट का प्रक्षेपण
और 1984 में अंतरिक्ष में कदम
पहली बार गया|
2001 तेजस ने पहला उड़ान भरा
2008 में चंद्रयान
2014 में मंगलयान कक्षा में यान पहुंचाने वाला
चौथा देश मेरा हिंदुस्तान हुआ|
2016 में वायु सेना में महिला फाइटर पायलट
को शामिल कर नारी शक्ति का आगाज हुआ|
2017,104 उपग्रहों का प्रक्षेपण,
जहां जीरो का आविष्कार हुआ||
देखा है हमने टोक्यो ओलंपिक में
मीरा, सिंधु, रवि, नीरज,ने
भारत का परचम लहरा कर
भारतवर्ष का कोना कोना
सोना,चांदी ,कांस्य से आबाद हुआ|
जहां जीरो का आविष्कार हुआ||