...

13 views

दिल को क्या समझाएं?

आप छोड़ कर चले गए हम समझ गए पर
इस नादान दिल को क्या समझाएं?
आप थे करीब तो मसरूफ था ये आपमें
पर अब इसे किस काम में उलझाएं?

आपने तो हमसे बेवफ़ाई की और आराम से कह दिया कि हम वो सब भूल जाएं।
हम तो भूल जाएंगे सबकुछ पर ये दिल जो आपमें उलझा हुआ है उसे कैसे सुलझाएं?

आपने फेर ली जो हमसे नज़र तो एक बार
लगा कि बस अब तो हम मर जाएं।
पर इस दिल ने कहा थोड़ा और जी लो क्या
पता आखरी सांस तक आप आ जाएं।

आप अब नहीं आएंगे ये हम तो समझ गए
पर इस ज़िद्दी दिल को क्या समझाएं?
वो तो आज भी दीवानों सा आपका इन्तज़ार
कर रहा है दहलीज़ पर नज़रें बिछाए।

by Santoshi