...

15 views

वह लड़का है, वह रोता नहीं
वह लड़का है
वह रोता नहीं
अपना राज हर किसी के सामने
कभी खोलता नहीं
हर एक वार मजबूद
पहले से ज्यादा होता है
क्योंकि उन लोगों को पता है
वो लड़का है
आसानी से हारता नहीं
बहुत कम ही लोग होंगे
जो उसे रुलाना चाहते नहीं
प्यार में हारे भी होंगे
दिल उनके भी टूटे होंगे
पर कभी खुद को
कमजोर दिखाता नहीं
वह लड़का है वह रोता नहीं
शायद कहीं
तन्हाइयों में वह रोते भी होंगे
या फिर हाल-ए-दिल
अपने किसी को कहते होंगे
और वह भी उसे बताते होंगे
तुम लड़के हो
लड़के ऐसे रोते नहीं
हर बार वो
हिम्मत से खड़े होते होंगे
फिर जख्म अपने
छुपा लेते होंगे
इसीलिए
सारा ज़माना कहता है
वह लड़का है, वह रोता नहीं
© Amus Singku