...

10 views

तमन्नाओं का शहर छोड़े हुए.......!
देखे हमने कई ख़्वाब मगर , मुकम्मल थोड़े हुए,
एक अरसा हो गया अब हमे, तमन्नाओं का शहर छोड़े हुए......

उड़ान देती जो अरमानों को , हवा वो चली गई रुख मोडे हुए ,
एक अरसा हो गया अब हमे , तमन्नाओं का शहर छोड़े हुए.....

बांधकर रखी थी थोड़ी हिम्मत जो , नसीब फिर चला गया उसे तोड़े हुए ,
एक अरसा हो गया अब हमे , तमन्नाओं का शहर छोड़े हुए....

अधूरे ही रह गए बहुत से सपने , पूरे सिर्फ़ थोड़े हुए ,
एक अरसा हो गया अब हमे , तमन्नाओं का शहर छोड़े हुए ....

कुछ लोगों ने बिना वादा किए हर पल साथ निभाया, कुछ चले गए वादा तोड़े हुए ,
एक अरसा हो गया अब हमे , तमन्नाओं का शहर छोड़े हुए....

कि अब दिल ही नहीं करता ख्वाइशें पालने का, दिल थक गया बार बार आस जोड़े हुए ,
एक अरसा हो गया अब हमे , तमन्नाओं का शहर छोड़े हुए ....


© minisoni