...

28 views

for a upsc aspirant
उस लड़के ने एक कमरे में जब कैद किया था खुद को..
न जाने कितनी रातें जागा था..
ख्वाब छोड़ वो बंद आंखों के..
दिन रात एक सपने के पीछे भागा था..
अब उसने पूरी दुनियाँ नजरों में घूमी है..
विश्व का चप्पा चप्पा छाना है..
एक समूचे भारत और सात महाद्वीपों को उसने अपनी पलकों पर टांगा है..
किताबों से ही उसका हर रिश्ता है..
दर्द भी किताबों पर ही बह जाता है..
जब हारने लगता है हालातों से, तो मंजिल अभी थोड़ी दूर है कह कर खुद से ही लड़ जाता है..