...

7 views

दिल भी कितना पगला
दिल दीवाना है पगला है।
लेता न किसी से बदला है।।

उसकी कातिल नजर ये कह गई।
तेरा नंबर अगला है ।।

प्यार के वार में होता यारो।
सीधा दिल पर हमला है।।

उसने हम पे फूल हैं फेंके।
लेकिन साथ में गमला है।।

कितनी प्यारी जोड़ी है, मैं
कमल हूं और तू कमला है।।

मुझको देख के बोली वो।
अरे ये तो वो ही पगला है।।

तूने मुझको छोड़ दिया जब।
अब क्या तेरा मसला है।।

तेरे बाप ने इतना बजाया।
यार तेरा क्या तबला है।।

हंसते रहो और सबको हंसाओ।
जीवन भी इक जुमला है।।

© राम अवतार "राम"