...

4 views

किस लिए,,
मोहब्बत,ख्वाब,दिदार,हसरतें,
वस्ल,हिज्र, सुकून, राहतें,,
बेकरारी,,बिमारी औ
ये चाहतें,,
किस लिए,,किसके लिए,,

ये वफा के दर-औ-दिवार,,
किसी की जफा का भी एतबार,,
यार की शक्ल के खरीदार,,
किस लिए,,किसके लिए,,

जिस्म खंडहर है,,सांसे अजाब,,
गैर-मुनासिब सारे सवाल औ जवाब,,
जहर पिलाया,,बताकर शराब,,
किस लिए,,किसके लिए,,

इतने धोखे,,इतने फरेब,,
मासुम दिल,,औ मसाइले अनेक,,
इश्क के खर्च,,औ खाली जेब,,
किस लिए,,किसके लिए,,
जाने किस लिए,,किसके लिए,,
© kuhoo